फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निरीक्षण में नगरपालिका के सचिव कार्यालय से गैरहाजिर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण ने बुधवार की सुबह करीब दस बजे नगरपालिका कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका के सचिव कार्यालय से गैरहाजिर पाए गए। लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनज़र एसडीएम ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया और मामले की पूरी जानकारी जिला उपायुक्त को लिखित रूप में भेज दी।
विज्ञापन


एसडीएम लक्ष्मी नारायण ने बताया कि लोगों द्वारा कुछ शिकायत मिलने पर नगर पालिका कार्यालय 10:10 बजे और 10:35 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) फिरोजपुर झिरका और 10:55 बजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय भोंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ अध्यापक अनुपस्थित मिले, जिनके द्वारा छुट्टी के लिए आवेदन किया गया था। साथ ही छात्रों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाई गई।
एसडीएम ने स्कूल स्टाफ को समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए अभिभावकों को जागरूक करने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें