फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बंगाली संस्कृति से रूबरू करा रहे दुर्गा पूजा पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शहर के दुर्गा पूजा पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। संगीत और नाटक में बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा लोगों को मंच पर देखने को मिल रही है। गुरुग्राम में रहने वाले बंगाली समुदाय के लोगों के समूह संगीत, गीत और नाटकों में प्रोफेशनल कलाकार का आभास दिलाते नजर आ रहे हैं। दुर्गा पूजा पंडालों में बुधवार को सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी जाएगी। मंगलवार की सुबह नवमी की पूजा और पुष्पांजलि का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। काफी संख्या में लोग दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे।
विज्ञापन

सोमवार की रात मारुति विहार सोसाइटी में जहां कोलकाता से आए म्यूजिकल बैंड रिडल्स ने प्रस्तुति दी, वहीं सेक्टर 15 पार्ट टू के सामुदायिक भवन में पूर्वापल्ली दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन की दुर्गा पूजा के पंडाल में लोकछंदा ग्रुप ने नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को भी नचाया। इसे मैत्रयी पहारी ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा इस मंच पर चैताली रातेर स्वप्नों नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। नृत्य संगीत के साथ पिरोये गए इस नाटक की प्रस्तुति सहाना दोसांझ के नेतृत्व में की गई। सेक्टर 4 के सामुदायिक भवन में कलिंगा कल्चरल एसोसिएशन के पंडाल में स्थानीय कलाकारों ने गीत संगीत, भरत नाट्यम और ओडिशी की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें