फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश देगा दुर्गा पूजा का पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन
27 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सुशांत लोक सी ब्लॉक में सजेगा पंडाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुशांत लोक वन कल्चरल सोसाइटी 26वीं दुर्गापूजा का आयोजन सुशांत लोक वन सी ब्लॉक में कर रही है। इस बार वह पर्यावरण संरक्षण और सफाई की थीम पर पूजा का आयोजन कर रहे हैं। पूजा का पंडाल कम्यूनिटी सेंटर के पास एक बड़े खाली प्लॉट में किया जा रहा है। जहां पिछले 15 दिनों से कमेटी के लोग सफाई कराने में जुटे हैं। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यहां काफी मात्रा में कूड़ा डंप होता है। हर साल पूजा से पहले सफाई करानी होती है, इसलिए जरूरी है कि हम कचरा प्रबंधन के महत्व को समझें।
1998 में छोटे से बंगाली समूह ने सांस्कृतिक आयोजन शुरू किए थे। दूसरे समुदायों के लोगों को भी जोड़ा। वर्ष 2001 में सुशांतलोक वन में दुर्गा पूजा पंडाल बनाना शुरू हुआ था। इस बार पंडाल में प्रतिदिन 700 से 1000 लोग दर्शन के लिए पहुंचने का अनुमान कमेटी को है। 27 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रति दिन शाम के वक्त पूजा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें काेलकाता और मुंबई के कलाकार हिस्सा लेंगे। भजन गायिका अदिति मुंशी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी। सुबह पुष्पांजलि में दोपहर में महाभोग के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं भी पंडाल में आयोजित होंगी। रविंद्र संगीत, बाउल, नाटक, पुराने नए बॉलीवुड हिंदी बांग्ला गीत के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन


-
1998 मे एक बंगाली समुदाय के एक छोटे समूह ने पूजा की शुरुआत की थी। अब यह विशाल हो गया है। काफी संख्या में लोग पंडाल में आते हैं। मां दुर्गा का महाभोग सबको प्राप्त होता है। सभी समुदाय के लोग इस पंडाल की पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। -सुबीर घोष, अध्यक्ष, सुशांत लोक वन कल्चरल सोसाइटी
विज्ञापन


मां दुर्गा की पूजा परंपरागत तरीके से होगी। बंगाली परिवार सप्तमी से लेकर विजय दशमी तक यहीं रहेंगे। पूजा के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता के कार्यक्रम होंगे। -यूके मैती, महासचिव, सुशांत लोक वन कल्चरल सोसाइटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें