फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नमक न उपलब्ध होने पर स्कूल बना जंग का अखाड़ा, शिक्षकों में चले लात-घूंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहमदपुर गांव का मामला, विद्यार्थियों के सामने दी गाली-गलौज, पहले भी हो चुका है झगड़ा
विज्ञापन

मोहम्मद मुस्तफा
पिनगवां। मोहमदपुर गांव का मिडिल स्कूल मंगलवार को उस समय जंग का अखाड़ा बन गया, जब गुटबाजी के चलते दो शिक्षकों के बीच गाली-गलौज और जमकर लात घूंसे चल गए। शिक्षकों ने न तो बच्चों का ख्याल किया और न ही अपनी बदनामी का। जिस समय दोनों शिक्षकों में लात घूंसे चले उस समय स्कूल में बच्चे भी मौजूद थे। झगड़े के दौरान शिक्षकों द्वारा एक दूसरे को अश्लील गालियां भी दी। मामला मिड डे मील से जुड़ा बताया जा रहा है।
हाथापाई बढ़ती देख स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने मामला शांत कराया। भनक लगते ही गांव के दर्जनों लोग भी स्कूल में पहुंच गए, जिन्होंने डायल 112 को फोन कर मौके पर बुला लिया और शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को भी फोन कर मामले की जानकारी दे दी। हालांकि स्कूल के शिक्षकों की ओर से मामले को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन, ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई कराने व दोनों शिक्षकों का तबादला कराने के लिए सीआरसी हैड प्रिंसिपल गिर्राज को लिखित शिकायत दे दी।
विज्ञापन

मोहमदपुर निवासी जाफर, अजरुद्दीन, आसिफ, निसार, दीनदार ने बताया कि उनके गांव के स्कूल में पड़ोस के ही शिकरावा गांव के मुख्याध्यापक सहित चार शिक्षक हैं, जिनमें लंबे समय से गुटबाजी चली आ रही है। इनकी पहले भी कई बार स्कूल में नोंकझोंक हो चुकी है, जिसका बच्चों पर भी गलत प्रभाव पड़ता है। यह बताया जा रहा है कि मिड डे मील बनाने के लिए नमक न उपलब्ध न होने पर शिक्षक मुबारिक और खुर्शीद के बीच पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों के बीच लात, घूंसे व थप्पड़ चल गए। शिक्षक मुबारिक पर पहले भी स्कूल से मिड डे मील की 20 बोरियों को इधर-उधर करने का आरोप लगा था। इसकी शिकायत भी की हुई है पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि जब तक इन शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में नहीं भेजा जाएगा, तब तक यह सिलसिला जारी रहेगा।
राशि में हेराफेरी : ग्रामीणों का दावा है कि स्कूल में शौचालय बनाने के लिए कई लाख रुपये की राशि आई थी, जिसे शिक्षकों ने खानापूर्ति कर हड़प लिया। इसके अलावा स्कूल के कमरों में पत्थर बिछाने की बजाए सीमेंट का घोल कर खानापूर्ति की गई। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों द्वारा मामले की फोन पर सूचना दी गई थी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी को बोला गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। मामले की रिपोर्ट मांगी गई है। निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। - परमजीत चहल, जिला शिक्षा अधिकारी नूंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें