फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सस्पेंशन के कारण रोजाना 8 से 10 सिटी बसें बीच रास्ते में हो रहीं खराब

विज्ञापन
जीएमसीबीएल डिपो में वर्कशॉप पर सिटी बसों को ठीक करते मैकेनिक। फोटो स्रोत- अमर उजाला
विज्ञापन
छोटी खामियां होने पर रूट पर जाती हैं टीमें, यात्रियों को उठानी पड़ रहीं परेशानियां
विज्ञापन

जीएमसीबीएल डिपो के वर्कशॉप पर बसों को किया जा रहा ठीक, टो करके लाई जाती हैं बसें

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सस्पेंशन व अन्य तकनीकी खामियों के कारण रोजाना 8 से 10 गुरुगमन सिटी बसें बीच रास्ते में खराब हो रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-10 स्थित गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) के डिपो में रोजाना बसों को ठीक करके रूटाें पर भेजा जाता है लेकिन तकनीकी खामियों या गर्मी में ओवरहीट होने से बसें बीच रास्ते में खराब हो रही हैं, जो यात्रियों के लिए एक गंभीर समस्या बन चुकी है। बस खराब होने के बाद ऑटो लेकर गंतव्य तक पहुंचने पर यात्रियों को दोगुना किराया देना पड़ता है।
जीएमसीबीएल की ओर से वर्ष 2018 से गुरुग्राम में लाे फ्लाेर सिटी बसें चलाई जा रही हैं, जोकि वर्तमान में काफी जर्जर व पुरानी हालत में हैं। ऐसे में अब इन बसों में मेंटेनेंस की ज्यादा जरूरत है। गुरुगमन सिटी बसों के खराब होने की मुख्य वजह इनके सभी पार्ट्स नहीं मिलना है। गुरुग्राम में करीब 23 रूटों पर 155 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। जीएमसीबीएल के अधिकारियों के अनुसार, करीब 8 साल पुरानी सिटी बसों का माॅडल कंपनी ने बनाना बंद कर दिया है। ऐसे में इन बसों के मुख्य स्पेयर पार्ट्स समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। तकनीकी खामियां, बढ़ता मेंटेनेंस खर्च और स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण बसों के सुचारू संचालन में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की कई सड़कों में गड्ढों के कारण लो-फ्लोर सिटी बसों के सस्पेंशन व इंजनों को नुकसान होता है। सस्पेंशन व इंजनों में नुकसान पहुंचाने पर रोजाना एक या दो बस को क्रेन से टो करके डिपो की वर्कशॉप तक ले जाना पड़ता है। गर्मियों में तापमान 40 से 45 डिग्री पार होने के कारण सिटी बसों के इंजन जल्दी गर्म होकर बीच सफर में दम तोड़ देते हैं। सेक्टर-10 स्थित जीएमसीबीएल बस डिपो के वर्कशॉप हेड ताहिर सिंह का कहना है कि सिटी बसों का मेंटेनेंस व सर्विस बराबर की जा रही है। चलते-चलते जो बसें खराब होती हैं, उन्हें तुरंत ठीक करने के लिए टीम भेजी जाती है।
विज्ञापन


सिटी बसों की मेंटेनेंस व सर्विस की जिम्मेदारी एजेंसी को दी गई है। एजेंसी द्वारा सभी बसों को समय पर ठीक करके रूटों पर भेज रही है। बसों के खराब होने से यात्रियों को परेशानी होती है, लेकिन तकनीकी टीमों को भेजकर बसों को ठीक कराया जाता है, ताकि रूट पर बसों को संचालन प्रभावित न हो। - नरेश कुमार, डिपो मैनेजर, जीएमसीबीएल, सेक्टर-10, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें