फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरोग्य मंदिर में 30 जून तक होगी निशुल्क खून जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनीमिया और अन्य रक्त संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। आरोग्य मंदिर में महिलाओं की निशुल्क खून जांच की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इसका लाभ मिल सके। 30 जून तक महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान जिन महिलाओं में खून की कमी या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पाई जाती हैं तो उनकी विशेष चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आगे के उपचार और परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. रश्मि बत्रा ने बताया कि एनीमिया महिलाओं और किशोरियों में एक आम समस्या है, जिसका समय रहते पता लगना और उपचार होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ डाॅ. लोकवीर ने महिलाओं से अपील की है कि वे अभियान का लाभ उठाएं और अपनी जांच अवश्य कराएं, ताकि संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें