फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदर्शन की घोषणा के चलते माहिरा बिल्डर ऑफिस बंद रखने का लिया फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शन की घोषणा के चलते माहिरा बिल्डर ऑफिस बंद रखने का लिया फैसला
विज्ञापन



गुरुग्राम। 21 जुलाई को माहिरा होम्स बिल्डर के ऑफिस के बाहर सेक्टर-68 के खरीदारों के विरोध प्रदर्शन की घोषणा के बाद माहिरा बिल्डर ने इस दिन अपने ऑफिस को बंद रखने की घोषणा की है। उसने सभी खरीदारों को संदेश दिया कि रखरखाव के चलते ऑफिस 23 जुलाई तक बंद रहेगा। सोमवार को ऑफिस खुलेगा।
विज्ञापन

खरीदारों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान खरीदारों के रोष का सामना करने के चलते बिल्डर ने ऑफिस बंद किया है, लेकिन कब तक ऐसा चलेगा। माहिरा के सेक्टर-68 प्रोजेक्ट के खरीदारों ने पिछले दिनों साइट पर जाकर प्रदर्शन किया था। इसके बाद खरीदारों ने तय किया था कि वह नियमित प्रदर्शन और धरने आदि का सिलसिला जारी रखेंगे। इसी क्रम में खरीदारों ने बिल्डर के कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें