फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: सामान डिलीवरी करने जा रहा ड्रोन गिरा, किसी के ऊपर गिरता तो हो सकता था बड़ा हादसा

Fri, 26 Sep 2025 10:48 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में सेक्टर 84 में वाटिका इंडिया नेक्सट सोसाइटी के पास सामान की डिलीवरी करने जा रहा एक ड्रोन गिर गया। जहां ड्रोन गिरा वहां कोई व्यक्ति नहीं था मगर ज्यादा सामान लेकर जा रहा ड्रोन अगर किसी व्यक्ति पर गिरता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
डिलीवरी करने जा रहा ड्रोन गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में सेक्टर 84 में वाटिका इंडिया नेक्सट सोसाइटी के पास सामान की डिलीवरी करने जा रहा एक ड्रोन गिर गया। जहां ड्रोन गिरा वहां कोई व्यक्ति नहीं था मगर ज्यादा सामान लेकर जा रहा ड्रोन अगर किसी व्यक्ति पर गिरता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इलाके के निवासियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से ड्रोन से सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी यहां सामान ले जाने का ट्रायल कर रही थी।

विज्ञापन


सेक्टर 84 और 92 के लोगों ने इसकी जानकारी नहीं थी। विपिन चौहान ने वाटिका इंडिया नेक्सट के पी ब्लॉक के पास ड्रोन गिरने की तस्वीरें साझा की है। खेड़की दौला थाने के प्रभारी ने बताया कि अमेजॉन कंपनी का डिलीवरी ड्रोन था। इसे सामान ले जाने की अनुमति थी। गिरने से किसी को चोट नहीं पहुंची है। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें