फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में एनकाउंटर: दोहरे हत्याकांड और उसके गवाह के कत्ल के आरोपी गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Fri, 26 Sep 2025 09:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/गुरुग्राम

सार

दोनों तरफ से कुल 13 गोलियां चली थी। जिसमें आरोपियों की तरफ से छह और पुलिस की तरफ से सात गोली चली। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, चार कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
नीरज तेहलान की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में दोहरे हत्याकांड और उसके चश्मदीद गवाह की हत्या के दो आरोपियों को गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ने दिल्ली पुलिस के साथ शुक्रवार को सुबह संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। इस मुठभेड़ के दौरान दिल्ली पुलिस के उप-निरीक्षक विकास के हाथ में गोली लगी है। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। दोनों आरोपियों और उपनिरीक्षक को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया । उपचार के बाद गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन


अपराध शाखा के प्रबंधक उप-निरीक्षक ललित कुमार चार बजे दिल्ली पुलिस से सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए धनकोट के पास युवकों को घेर लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के गोला डेयरी निवासी मोहित जाखड़ और उत्तम नगर निवासी जतिन के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नजफगढ़ में हुए दोहरे हत्याकांड व उसके चश्मदीद गवाह की हत्या करने में पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।

दोनों तरफ से कुल 13 गोलियां चली थी। जिसमें आरोपियों की तरफ से छह और पुलिस की तरफ से सात गोली चली। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल, चार कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियें के खिलाफ राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उपचार के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक, आज सुबह लगभग 4:30 बजे क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए), सेक्टर 40, गुरुग्राम के साथ एक संयुक्त अभियान में एक मुठभेड़ के बाद नजफगढ़ में नीरज तेहलान की हत्या में वांछित दो आरोपियों को सेक्टर 99, गुरुग्राम, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान मोहित निवासी गोयला खुर्द, छावला, दिल्ली, उम्र- 29 वर्ष, और जतिन निवासी विपिन गार्डन, द्वारका मोड़, दिल्ली, उम्र- 21 वर्ष के रूप में हुई है।

आरोपियों द्वारा कुल 6 राउंड फायर किए गए, जिनमें से एक एचसी नरपत की बुलेटप्रूफ जैकेट और दूसरा एसआई विकास के बाएं हाथ में लगा। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल, सेक्टर 10, गुरुग्राम में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें