फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सक्षम पांडे और रुद्रांश शर्मा के शतकों से द्रोणा स्कूल जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर पब्लिक स्कूल को 239 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। द्रोणा पब्लिक स्कूल में चल रहे 10वें इंटर स्कूल क्रिकेट कप में शनिवार को पहले मैच में लेडी फ्लोरेंस स्कूल ने एसएससी अकादमी को 122 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में द्रोणा पब्लिक स्कूल ने शंकर पब्लिक स्कूल को 239 रन से शिकस्त दी।

पहले मुकाबले में एसएससी अकादमी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। आरव यादव ने 48 और लक्ष्य ने 34 रन का योगदान दिया। लेडी फ्लोरेंस के आदर्श और लक्ष्य ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में लेडी फ्लोरेंस की टीम एसएससी अकादमी की गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 39 रन पर सिमट गई। अवनीश ने दो और आरव यादव ने पांच विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में द्रोणा पब्लिक स्कूल ने दो विकेट पर 282 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सक्षम पांडे ने 52 गेंदों में 102 और रुद्रांश शर्मा ने 48 गेंदों में 109 रन की शानदार पारी खेली। आकाश ने भी 22 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। शंकर पब्लिक स्कूल की ओर से लक्ष्य और अखिल ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शंकर पब्लिक स्कूल की टीम 44 रन पर ढेर हो गई। द्रोणा पब्लिक स्कूल की ओर से धर्मेंद्र और विवेक ने तीन-तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें