फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक करोड़ की सुपारी से भरा ट्रक चोरी के मामले में चालक को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी चालक से पूछताछ के बाद ट्रक घासेडा गांव से बरामद, सुपारी खरीदने वालों के ठिकाने पर दबिश दे रही पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। एक करोड़ रुपये की सुपारी से भरा ट्रक चोरी करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी चालक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने चालक वारिस निवासी कानौर, थाना पहाड़ी, जिला डीग से पूछताछ करने के बाद ट्रक गांव घासेडा से बरामद कर लिया है। अबतक 29 बोरियां सुपारी बरामद हो चुकी हैं। बची सुपारी की बोरियों को बरामद करने के लिए पुलिस छापा मार रही है। मामले की शिकायत फिरोजपुर झिरका थाने में दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक भरत खन्ना ने दी थी। पीड़ित ने लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की सुपारी भरे ट्रक चोरी होने की शिकायत दी थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम गठित कर दबिश देकर मास्टरमाइंड चालक वारिस को शनिवार को पकड़ लिया। जिसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जहां पूछताछ की तो आरोपी ने ट्रक व सुपारी खरीदने वालों की जानकारी दी। पुलिस ने निशानदेही पर ट्रक को घासेडा गांव से बरामद किया है। पुलिस ने वारिस द्वारा बेचे गए माल की 29 बोरी सुपारी को एक स्थान से बरामद कर लिया। पुलिस इस मामले में अलग-अलग ठिकानों पर छापा मार रही है। पुलिस ने दो दिन रिमांड पूरी होने के बाद वारिस को स्थानीय अदालत पेश किया गया जहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक भरत खन्ना ने बताया कि 22 फरवरी को दा मैकपो कंपनी कर्नाटक से सुपारी दिल्ली भेजनी थी। इसके लिए उन्होंने एक ट्रक को हायर किया। सुपारी की 350 बोरियां भरकर कर्नाटक से ट्रेडिंग कंपनी रघुनवन गली, नया बांस, दिल्ली के लिए रवाना की। 27 फरवरी को घाटा शमशाबाद गांव की पार्किंग से वारिस ने ट्रक चोरी होने को लेकर जानकारी दी थी।
सोमवार को आरोपी चालक को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी चालक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। - थाना प्रभारी अमन

फोटो। फिरोजपुर झिरका थाना परिसर में बरामद सुपारी की बोरियां।
फिरोजपुर झिरका थाना परिसर में खड़ा बरामद ट्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें