अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर बृहस्पतिवार की सुबह रोड़ी से भरा ट्राॅला एक कैब पर पलट गया था। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई थी। वहीं, एक युवती व कैब चालक भी घायल हो गए थे। सेक्टर-50 थाने की पुलिस ने ट्रॉला चालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसे जमानत पर छोड़ दिया गया है।
ट्रॉला चालक की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी आशाराम गुर्जर के रूप में हुई है। पूछताछ में ट्रॉला चालक ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सड़क खाली होने की वजह से वह ट्रॉला को निर्धारित गति से तेज चला रहा था। इसी दौरान सामने से कैब आने के कारण उसने अचानक से ब्रेक लगाया तो ट्रॉला अनियंत्रित होकर पटल गया और कैब भी ट्रॉला के नीचे दब गई। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि ट्रॉला चालक आशाराम गुर्जर को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।