फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 100 और 200 मीटर की दौड़ में मान्या दलाल का प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय स्पर्धा में अंडर-11 वर्ग के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय एसजीएफआई एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025-26 में अंडर-11 के बालक एवं बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

बालिकाओं की स्पर्धाओं में शांति निकेतन की मान्या दलाल ने 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रायन अग्रवाल, शिवानी कुमारी, सिमरन अरोड़ा और भावना मलिक ने लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट और रिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। हेरिटेज एक्सपी स्कूल, जीडी गोयनका, रायन इंटरनेशनल और शिव पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार प्रतिस्पर्धा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक वर्ग में हेरिटेज स्कूल के प्रखर नायक ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल के अनमोल कुमार और प्रतीक सिंह ने लंबी कूद व ऊंची कूद में बाजी मारी। वहीं अजय कश्यप, वेदांत सिंह, आयुष चौधरी और गजेंद्र शर्मा ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। प्रतियोगिता के परिणामों पर मुख्य निर्णायकों ने संतोष जताते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों में आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें