फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सर्विस रोड पर खड़े कैंटर के केबिन में मृत मिला चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चालक के शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया
विज्ञापन

नंबर गेम-3 दिनों से सर्विस रोड पर खड़ा था कैंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना कस्बे में गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर तीन दिनों से खड़े एक कैंटर के केबिन में चालक का शव मिला। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी भोजराज के रूप में हुई है। सोहना सिटी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
कैंटर चालक के दोनों पैर क्लीनर साइड की खिड़की से बाहर निकले हुए थे। भोजराज के मृत होने का पता तब चला जब उसका साथी चालक मुख्तयार उसे खोजते हुए मौके पर पहुंचा। मुख्तयार ने बताया कि वे दोनों एक ही मालिक की अलग-अलग गाड़ियों पर काम करते हैं। शुक्रवार को जब मुख्तयार उत्तराखंड से बादशाहपुर सामान लेकर पहुंचा, तो उसके मुंशी ने जीपीएस से जांच कर बताया कि भोजराज का कैंटर तीन दिनों से सोहना में खड़ा है। मुंशी द्वारा बताई गई लोकेशन पर पहुंचने पर मुख्तयार ने भोजराज को कैंटर के केबिन में मृत पाया। मुख्तयार ने यह भी बताया कि भोजराज की तबीयत अक्सर ठीक नहीं रहती थी। इसके बावजूद वह परिवार के भरण-पोषण के लिए चालक की नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी चालक ने दी जानकारी
मुख्तयार ने बताया कि भोजराज का कैंटर तिरपाल से ढका हुआ था। मुंशी ने जीपीएस के जरिये कैंटर की लोकेशन बताई थी। भोजराज के पैर खिड़की से बाहर निकले हुए थे, जिससे उसकी स्थिति का अंदाजा लगा। उसकी खराब तबीयत के बावजूद वह परिवार की जिम्मेदारियों के कारण काम कर रहा था। मुख्तयार ने ही सबसे पहले भोजराज को मृत अवस्था में देखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें