फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्क्रैप कारोबार के विवाद में चालक से मारपीट, गाड़ी के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- रास्ता रोककर बोलेरो सवार चार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। स्क्रैप कारोबार को लेकर हुए विवाद में पेपर स्क्रैप कारोबारी के चालक का रास्ता रोककर चार युवकों ने मारपीट की। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे और लाइट भी तोड़ दिए। कारोबारी की शिकायत पर आईएमटी-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-10ए निवासी चिराग ने पुलिस को बताया कि हयातपुर में उनकी संतोष इंटरप्राइजेज के नाम से पेपर स्क्रैप का गोदाम है। वह आसपास के क्षेत्रों से स्क्रैप एकत्र करने का काम करते हैं। चिराग के अनुसार, कुछ दिन पहले प्रदीप नामक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर सेक्टर-8 से स्क्रैप न उठाने की चेतावनी दी थी। उसने कहा था कि वहां से उसका भाई स्क्रैप उठाएगा। बृहस्पतिवार को उनका चालक गाड़ी लेकर सेक्टर-8 में स्क्रैप उठाने गया था। आरोप है कि डीआरई चौक के पास बिना नंबर की बोलेरो में सवार चार युवकों ने गाड़ी का रास्ता रोक लिया। बोलेरो से तीन युवक लाठी-डंडे लेकर बाहर आए और चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने गाड़ी के शीशे और लाइट भी तोड़ दिए। इसके बाद चालक को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुशील ने बताया कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें