फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास सेक्टर-112 में हुई घटना
विज्ञापन


समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास सेक्टर-112 स्थित प्लास्टिक दाना बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार सुबह आग लग गई। प्लास्टिक सामान होने के चलते आग तेजी से पूरे फैक्टरी परिसर में फैल गई। आग लगने के बाद फैक्टरी परिसर में लोग बाहर भाग निकले। दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए।
विज्ञापन


सुबह लगभग 8 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं। मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण फायर टेंडर को घटना स्थल तक पहुंचने में काफी समय लगा। दमकल कर्मियों ने वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर मौके पर पहुंचे। फैक्टरी के अंदर भारी मात्रा में प्लास्टिक का कच्चा माल और बना हुआ माल रखा होने के चलते आग भड़क गई। दमकल कर्मियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के अंदर रखी मशीनें और भारी मात्रा में तैयार व कच्चा माल जलकर खाक हो गया, जिससे बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट और स्थानीय पुलिस के अनुसार आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल शॉर्ट सर्किट को ही आग का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें