फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज 10 घंटे बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 30 दिन में जीएमडीए ने रखरखाव के काम के चलते तीसरी बार आपूर्ति बंद की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुुरुग्राम। शहर के 37 से ज्यादा सेक्टरों में पांच लाख से ज्यादा आबादी को बृहस्पतिवार को 10 घंटे पानी की आपूर्ति नहीं होगी। भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति बाधित होना लोगों के लिए बड़ी परेशानी हो सकता है इसलिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने लोगों से अपील की है कि वह अपनी जरूरत का पानी पहले से ही संग्रह करके रख लें।
पिछले 30 दिनों में यह तीसरी बार है, जब रखरखाव के और मरम्मत के काम के चलते प्राधिकरण ने पानी की आपूर्ति बंद की है। प्राधिकरण के मुताबिक, सेक्टर-51 स्थित बूस्टिंग स्टेशन में रखरखाव का काम होना है। साथ ही सेक्टर-43-44 (आरडी सिटी चौक) पर एक वाॅल्व को बदला जाना है। इसके चलते 18 मई को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी, उनमें सेक्टर-34, 37 सी, 37 डी, 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 63, 64, 65, 66, 67, 69, 70, 71, 72, 73, 74, डीएलएफ फेज-5, डीएलएफ फेज-1 (डी), गांव मोहम्मदपुर और झारसा शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में पांच लाख (अनुमानित) आबादी रहती है।
विज्ञापन



लगातार हो रही है इलाकों में पानी की समस्या

10 मई को सुशांत लोक, उद्योग विहार, एमजी रोड सहित करीब 25 सेक्टरों में 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति बंद रही थी। इससे पहले 20 अप्रैल को चंदू बुढेरा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में रखरखाव के चलते 12 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रही थी। इसके अलावा पिछले दिनों मालिबु टाउन, सूरत नगर, ग्रीनवुड सोसाइटी में भी पानी की समस्या रही। पिछले दिनों शहर में सेक्टर-104 सूरत नगर में 15 दिनों तक गंदे पानी की आपूर्ति हुई। सेक्टर-47 स्थित मालिबु टाउन में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। सेक्टर-45 ग्रीन वुड सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंचा। सेक्टर-56 में भी पानी की आपूर्ति बाधित रही। कुछ अन्य स्थानों पर भी यह स्थिति रही।


आने वाले दिनों में गहरा सकता है संकट

जैसे-जैसे गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं, वैसे ही शहर में कई स्थानों पर पानी की समस्या सामने आ रही है। आने वाले दिनों में गर्मी अपने चरम पर होगी और पानी की सबसे ज्यादा जरूरत निवासियों को होगी, तब पानी आपूर्ति की स्थिति क्या होगी। अनुमान के मुताबिक शहर में मौजूदा समय में 741 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) पानी की जरूरत है जबकि आपूर्ति करीब 570 एमएलडी पानी की हो रही है। मांग और आपूर्ति में 171 एमएलडी का अंतर है।
विज्ञापन



नहर से आता है शहर में पानी

शहर में पानी की आपूर्ति करने वाली एकमात्र संस्था गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) है। बसई स्थित जल शोधन संयंत्र पर पश्चिमी यमुना नहर से 69 किलोमीटर का चैनल बनाकर पानी लाया जाता है। इसी प्रकार चंदू बुढेरा जल शोधन संयंत्र पर 65 किलोमीटर के एनसीआर चैनल के माध्यम से पानी पहुंचता है। यहीं से शहर के सभी 115 सेक्टरों में पानी की आपूर्ति होती है।



प्लांटों की क्षमता



-बसई संयंत्र पर 90 एमएलडी क्षमता की तीन यूनिट हैं। कुल 270 एमएलडी पानी आपूर्ति होती है।



-चंदू बुढेरा पर 100 एमएलडी क्षमता की तीन यूनिट से 300 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें