फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धीमी गति से चल रहा ड्रेनेज का काम, मानसून में हो सकता है जल भराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर से हाईवे तक किया जा रहा है काम, नौ-दस माह का लगेगा समय
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सोहना रोड के सेक्टरों और कॉलोनियों में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए जीएमडीए बादशाहपुर से नेशनल हाईवे 48 तक करीब पांच किलोमीटर लंबी ड्रेनेज बनवाने की योजना काम कर कर है। करीब 105 करोड़ की इस परियोजना को अभी पूरा होने में नौ-दस माह का वक्त लगेगा। ऐसे में आने वाले मानसून में भी इस क्षेत्र के लोगों को बारिश से परेशानी उठानी पड़ सकती है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए जरूरत के अनुसार ड्रेनेज लाइन बनवाने पर काम कर रहा है। इसी के तहत जीएमडीए बादशाहपुर से हाईवे तक मेन लाइन डलवा रहा है। जिससे आसपास क्षेत्र से पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सके। जीएमडीए द्वारा सेक्टर 69, 70, 75 और 75ए के साथ वाटिका चैक से एनएच 8 तक लगभग 5.2 किलोमीटर लंबी ड्रेन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए निर्माणाधीन नाले का काम धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आगे वाले मानसून में पानी निकासी की समस्या का समाधान होना मुश्किल है। जीएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि बादशाहपुर से हाईवे तक की ड्रेनेज लाइन के कार्य को पूरा होने में अभी दस माह का समय लगेगा। एनओसी समेत अन्य कार्याें के कारण परियोजना में देरी हो रही है। अधिकारी ने बताया कि पुरानी ड्रेनेज लाइन को साफ कराया जा रहा है। जिससे की पानी की निकासी में परेशानी ना आए। दूसरी ओर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) नए सेक्टरों में जल निकासी नेटवर्क को बेहतर करेगा। इसके तहत सेक्टर 68-75 और सेक्टर 112-115 में आरसीसी बॉक्स टाइप मास्टर ड्रेन का निर्माण होना है। हालांकि जीएमडीए की मंजूरी के बाद भी इनका अभी कार्य अलाट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें