फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निकासी मार्गों को रखा जाए साफ : संयुक्त आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त आयुक्त ने वार्ड-12 में जलभराव संभावित स्थलों एवं झाड़सा तालाब का किया निरीक्षण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्रामन। संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह ने मानसून को देखते हुए वार्ड-12 में जलभराव संभावित स्थलों और झाड़सा तालाब का अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता संदीप धुंधवाल, कनिष्ठ अभियंता स्वच्छता टीम एवं वार्ड-12 के पार्षद उपस्थित रहे। इस दौरान संयुक्त आयुक्त ने सभी जल निकासी मार्गों को पूरी तरह साफ रखने के निर्देश दिए। साथ ही वर्षा के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान झाड़सा तालाब स्थल का भी दौरा किया गया। अधिकारियों ने तालाब के पुनर्जीवन, डी-वाटरिंग एवं जलधारण क्षमता बढ़ाने से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तालाब से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिल सके और क्षेत्र में जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जलभराव की शिकायतों के त्वरित समाधान तथा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें