फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इलेक्ट्रीशियन, कोपा और फिटर बनीं युवाओं की पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
इन ट्रेड में 15 जून तक मिले 134 आवेदन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं के कारण सोहना स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में तकनीकी ट्रेडों की मांग लगातार बढ़ रही है। इस बार प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रीशियन, कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) और फिटर ट्रेड विद्यार्थियों की सबसे पसंदीदा ट्रेड बनकर उभरी हैं। 15 जून तक कुल 134 विद्यार्थियों ने इन ट्रेडों में दाखिले के लिए आवेदन किया है।

आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और विद्यार्थियों का झुकाव रोजगारपरक एवं कौशल आधारित ट्रेडों की ओर अधिक देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में विद्युत क्षेत्र में रोजगार के अवसर कोपा में कंप्यूटर और डिजिटल तकनीक से जुड़ी संभावनाएं और फिटर ट्रेड में औद्योगिक इकाइयों में नौकरी के बेहतर अवसर युवाओं को आकर्षित कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बदलते समय में तकनीकी शिक्षा का महत्व बढ़ा है जिसके कारण विद्यार्थी पारंपरिक पाठ्यक्रमों की बजाय कौशल आधारित ट्रेडों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि आवेदन के शुरुआती चरण में ही इन ट्रेडों में सबसे अधिक रुचि देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 जून तक सोहना स्थित आईटीआई में अभी तक 134 आवेदन आए हैं। बच्चों की पसंदीदा ट्रेड इलेक्टीशियन, कोपा और फिटल देखी जा रही है। हालांकि, पोर्टल पर आवेदन की आगामी जानकारी नहीं मिल पाने के कारण आगे की सही संख्या पता नहीं लग पा रही है। - सोनिका तक्षक, प्रधानाचार्या आईटीआई सोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें