फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार ड्राफ्टमैन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बाइक से घर जा रहे ड्राफ्टमैन को गांव वजीरपुर के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल ड्राफ्टमैन को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अन्य अस्पताल में रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर सेक्टर-10 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से रेवाड़ी के रहने वाले होशियार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता मुकेश कुमार गुरुग्राम में ड्राफ्टमैन थे। 1 अक्तूबर को वह ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर जा रहे थे। वह गांव वजीरपुर के बस स्टैंड पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आई तेज रफ्तार कार (एचआर 36 एजी 9092) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया।
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल मुकेश को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मुकेश की मौत हो गई। सेक्टर-10 थाना पुलिस के मुताबिक, जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें