फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डॉ. केके खंडेलवाल की पुस्तक का गुवाहाटी में लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
असम के राज्यपाल ने पुस्तक व्हिस्पर्स ऑफ विज्डम-ए ल्यूमिनस लीप का लोकार्पण किया
विज्ञापन

गुवाहाटी। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मंगलवार को गुवाहाटी में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त डॉ. केके खंडेलवाल, आईएएस (सेवानिवृत्त) की पुस्तक व्हिस्पर्स ऑफ विज्डम- ए ल्यूमिनस लीप का लोकार्पण किया। इसमें दुनिया के 100 प्रसिद्ध प्रेरक व्यक्तित्वों के उद्धरणों पर आधारित कविताएं संकलित की गई हैं, जो जीवन में कभी हार न मानने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन

गुवाहाटी में तीन दिवसीय बिम्सटेक यूथ लीडर्स समिट के उद्घाटन के मौके पर सात देशों बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका एवं थाईलैंड के 70 से अधिक युवा नेताओं की मौजूदगी में इस पुस्तक का लोकार्पण राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक युवाओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध होगी। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने डॉ. खंडेलवाल को उनकी पुस्तक और युवाओं के प्रति उनके समर्पण के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें