फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धूमधाम से मनाया जाएगा डॉ. अंबेडकर का 135वां जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर पालिका चेयरमैन मनीष जैन और डॉ. योगेश भाटिया होंगे मुख्य अतिथि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका । फिरोजपुर झिरका। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव को लेकर फिरोजपुर झिरका में उत्साह का माहौल है। डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित समाज विकास समिति के प्रधान डालचंद सहारिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 अप्रैल मंगलवार को शहर में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से इसके लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सहारिया ने बताया कि जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे अंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके पश्चात, सुबह 10:30 बजे से नजदीक सब्जी मंडी स्थित अंबेडकर भवन में मुख्य मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका फिरोजपुर झिरका के चेयरमैन मनीष जैन शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एलएमएल ग्रुप के सीएमडी डॉ. योगेश भाटिया द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारिया ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के पूर्व प्रधान अर्जुन देव चावला, पूर्व विधायक नसीम अहमद और कई वरिष्ठ नेताओं सहित क्षेत्र के सरपंच और पार्षद भी उपस्थित रहेंगे। सांस्कृतिक आकर्षण और व्यवस्थाएं समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में अलवर की सुप्रसिद्ध हेमराज बौज एंड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें