फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिविर में 250 से अधिक ने कराई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। रिलायंस कर्किनोस हेल्थकेयर के सहयोग से नि:शुल्क कैंसर जांच एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन डॉ. संजना जैन द्वारा किया गया। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिसमें 250 से अधिक लोगों की विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच की गई। सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जांच के महत्व को समझाना रहा। स्थानीय लोगों ने कैंसर के प्रति बढ़ते रुझानों को लेकर शिविर में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया और डॉक्टर से उचित परामर्श लिया। आयोजक डॉ. संजना जैन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर शहर में समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें