फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों को सुविधा के लिए करना पड़ा तीन सालों का लंबा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर 6 स्थित किसान मार्केट में करीब तीन वर्षों के लंबे इंतजार के बाद डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाला ट्रैक्टर पहुंचा है। इस पहल से स्थानीय दुकानदारों और निवासियों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से कूड़ा न उठने के कारण बाजार क्षेत्र में गंदगी फैल रही थी, जिससे व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थानीय निवासी और पूर्व पार्षद प्रतिनिधि दिनेश बंसल ने बताया कि वार्ड की पार्षद कविता बंसल को निर्विरोध चुना गया था, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में विकास कार्यों की अनदेखी होती रही। उनका कहना है कि वार्ड के जिम्मेदार नागरिकों और पार्षद द्वारा कई बार नगर पालिका अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला और समस्या जस की तस बनी रही। व्यापारियों के अनुसार डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी, जिससे बाजार में गंदगी का अंबार लग जाता था। हाल ही में वार्ड के लोगों ने नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर इस समस्या को गंभीरता से उठाया, जिसके बाद जाकर इस सेवा की शुरुआत हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि वार्ड नंबर 6 में अब तक कोई बड़ा विकास कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र की उपेक्षा समाप्त कर बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके और बाजार का माहौल स्वच्छ बना रहे। वहीं, नगर पालिका के सचिव राजेश मेहता ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित और तथ्यहीन बताया है। उनका कहना है कि इस संबंध में कभी कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि यदि वार्ड में कोई विकास कार्य कराना है तो उसे हाउस में उठाया जाना चाहिए और प्राथमिकता के अनुसार कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें