फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चिंता मत कर यार... पूरे शहर में है ओपन बार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में सार्वजनिक स्थलों पर जमकर टकराते हैं जाम
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर हिस्सों में खुलेआम पी जाती है शराब

दिनेश कुमार

बादशाहपुर। एक ओर जहां पुलिस नाके लगाकर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाती है, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे और पार्क आदि में खुलेआम जाम टकराए जाते हैं। शाम होते ही कई स्थानों पर ओपन बार जैसा नजारा दिखाई लगने लगा है। बेफिक्री भी ऐसी, जैसे शराब पीने वालों को भी पता है कि पुलिस यहां कोई कार्रवाई नहीं करेगी।
वजीराबाद ढ़ानी स्थित शराब के ठेके के पास ग्रीन बेल्ट में झुंड के झुंड के रूप में खुले में बैठकर लोग शराब का सेवन करते रहते हैं। यहां पर करीब एक हजार लोग रहते हैं। यहां से एक तरफ से सेक्टर-56 रोड से लोग निकलते हैं, दूसरी तरफ ठेके के साथ से सरस्वती कुंजी की तरफ रोड जाता है, जहां से लोगों का आना-जाना रहता है। इन्हीं दोनों रास्तों के बीच में ग्रीन बेल्ट की खाली जगह पर लोग बैठकर शराब पीते हैं।
विज्ञापन

सुबह से लेकर रात 11:00 बजे तक यहां का ऐसा ही माहौल रहता है। किसी भी समय यहां पर शराब पीते हुए लोग देखे जा सकते हैं, लेकिन इन पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं है। खुले में शराब पीने वाले लोगों कारण यहां से महिलाओं का निकालना मुश्किल हो रहा है। वहीं, सेक्टर-40 में सीएनजी पंप के पास ठेके के पास एपेरल हाउस के सामने बनी पार्किंग में शाम के समय खुले में लोग कार में बैठकर और खुले में शराब पीते रहते हैं। जिन पर भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।

-
महिलाओं का आना-जाना बिल्कुल बंद
वजीराबाद ढ़ानी निवासी राजवीर सिंह, जोगिंदर सिंह, मुकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार और सचिन यादव ने बताया कि मार्केट में घरों के पास शराब का ठेका है। यहां पर लोग खुले में शराब पीते हैं। इस कारण महिलाओं का आना-जाना बिल्कुल बंद हो गया है।
विज्ञापन


-
सभी थानों के एसएचओ को कहा गया है कि खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर खुले में शराब का सेवन करने वालों पर कार्रवाई भी करती है। - डाॅ. मयंक गुप्ता, डीसीपी ईस्ट


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें