फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर न डालें आपत्तिजनक पोस्ट : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डीसी अजय कुमार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर कोई भी ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे धार्मिक सौहार्द प्रभावित हो।
विज्ञापन

डीसी ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद कहा कि जिलेवासी किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा, किसी व्यक्ति विशेष, जाति, धर्म संप्रदाय को आहत करने की मंशा से पोस्ट के रूप में कोई भी वीडियो, फोटो या अभिलेख न डालें। अगर किसी व्यक्ति अथवा संस्था द्वारा कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई तो उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने लोगों से अपील की है कि समाज में आपसी भाईचारा बनाकर रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें