गुरुग्राम। शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक पर फ्लाईओवर बनाने के चल रहे कार्य के लिए गहरी खुदाई की जाएगी। इस कारण शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक से शीतला माता रोड सोमवार को बंद किया जाएगा। यह रोड आगामी 28 फरवरी तक यातायात के लिए बंद रहेगा। इस दौरान उस क्षेत्र में रहने वाले लोगों को केवल पैदल जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक पर यातायात जाम की समस्या करने के लिए लोक निर्माण विभाग फ्लाईओवर का निर्माण कर रहा है। इस सिलसिले में चौक के पास गहरी खुदाई करनी है। इस कारण शीतला माता रोड पर वाहनों के आवागमन के लिए जगह नहीं रहेगी। लिहाजा इस रोड को 25 जनवरी से 28 फरवरी तक बंद रखने का निर्णय लिया है और इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा।