फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई करने के बाद वहां गंदगी का ढेर न छोड़ें : संयुक्त आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार ने शुक्रवार को निगम क्षेत्र में सफाई सुधारने के लिए सफाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी इलाके की सफाई करने के बाद वहां गंदगी का ढेर नहीं होना चाहिए।
अगर निरीक्षण के दौरान साफ किए गए स्थान पर फिर से गंदगी मिलती है तो जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम मानेसर के संयुक्त आयुक्त ने सहायक सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए कि बल्क वेस्ट जेनरेटर्स साइटों का लगातार निरीक्षण किया जाए। अगर इन जगहों पर कचरा सही तरीके से न मिले, तो जिम्मेदार का चालान किया जाए और उचित कार्रवाई की जाए। खुले में कचरा फेंकने वालों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। डंपिंग साइटों पर रात में गश्त बढ़ाई जाएगी। गश्त के दौरान अगर कोई अवैध वाहन कचरा डालते पकड़ा गया, तो उसकी गाड़ी जब्त कर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराने की सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर निगम की सफाई एजेंसी के कर्मचारियों की दिन में दो बार हाजिरी लेना अनिवार्य होगा। सभी सहायक सफाई निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन के खिलाफ अभियान चलाएंगे और जब्त किए गए पॉलीथीन का चालान करेंगे। क्षेत्र में सफाई की पूरी जिम्मेदारी सहायक सफाई निरीक्षक और सफाई निरीक्षक की होगी। औचक निरीक्षण के दौरान अगर कहीं गंदगी मिली, तो जिम्मेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उप-निगम आयुक्त अपूर्व चौधरी ने कहा कि सभी सहायक सफाई निरीक्षक अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था के जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें