फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान 9 जिलों में होने वाले कार्यक्रमों की संयोजक एवं भाजपा की प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। इस बैठक में 6 अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि स्थापना दिवस का यह दिन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का अवसर है। इसे पूरे उत्साह एवं संगठनात्मक मजबूती के साथ मनाया जाना चाहिए। इस मौके पर विधायक मुकेश शर्मा, अरविंद सैनी, बोधराज सीकरी, बेगराज यादव, अजीत यादव, मनीष सैदपुर, उपाध्यक्ष रामबीर भाटी, जयवीर यादव, पूनम भटनागर, हितेश भारद्वाज, हितेश चौधरी समेत अन्य उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें