फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आंधी से ठप हुई जिले की बिजली की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 246 ट्रिपिंग और 34 बड़े फॉल्ट दर्ज किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में मंगलवार शाम आई तेज आंधी के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। तेज हवाओं के कारण बिजली लाइनों और उपकरणों में कई जगह फॉल्ट आए, जिससे शहर के विभिन्न इलाकों में बार-बार ट्रिपिंग और बिजली कटौती की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ा। कुछ जगहों पर पेड़ों की डालियां गिरने से भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई।
बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में कुल 246 ट्रिपिंग और 34 बड़े ब्रेकडाउन दर्ज किए गए। बिजली निगम के आकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम सर्कल वन में 110 फीडरों पर 141 ट्रिपिंग और 20 ब्रेकडाउन हुए, जबकि सर्किल-2 में 81 फीडरों पर 105 ट्रिपिंग और 14 ब्रेकडाउन दर्ज किए गए। इसके कारण शहर के कई सेक्टरों और रिहायशी इलाकों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक असर न्यू गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र में देखने को मिला। सेक्टर-81 से 95, सेक्टर-99 से 115, सेक्टर-37डी, सेक्टर-83, 84, 85, 86, 90, 91, 92, 95, 102, 103, 109 और 112 सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इन इलाकों में स्थित कई बड़ी रिहायशी सोसाइटियों के निवासियों को शाम के समय बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सर्किल-1 के 11 केवी एयरकॉन इंडस्ट्रियल फीडर पर केबल क्षतिग्रस्त होने से सबसे लंबा ब्रेकडाउन दर्ज किया गया। यह फीडर करीब सात घंटे 30 मिनट तक प्रभावित रहा। वहीं, सर्कल -2 के 11 केवी आईटीसी इंडस्ट्रियल फीडर पर केबल डैमेज होने से करीब चार घंटे 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

इसके अलावा, सेक्टर-85 स्थित 220 केवी सबस्टेशन से जुड़े 33 केवी फीडर में भी केबल में गड़बड़ी के कारण दोपहर 2.10 बजे से शाम 5.10 बजे तक करीब तीन घंटे का ब्रेकडाउन दर्ज किया गया। इस फॉल्ट का असर सेक्टर-83, 84, 85 और आसपास के नए विकसित रिहायशी क्षेत्रों पर पड़ा। पटौदी रोड पर पेड़ की डालियां गिरने के कारण कादीपुर सबडिविजन का कुछ क्षेत्र मंगलवार शाम प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें