फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले की हवा खराब श्रेणी में, पचगांव का एक्यूआई 285 दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेप-2 की पाबंदियों के बाद भी वायु गुणवत्ता में नहीं मिल रही राहत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। गुरुग्राम और मानेसर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है। पिछले करीब एक महीने से शहर के लोगों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। हवा में धूल और प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर पड़ रहा है। वहीं, ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू होने के बाद भी वायु गुणवत्ता में खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बुधवार को गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 257 दर्ज किया गया। वहीं, मानेसर के पचगांव में एक्यूआई 285 रहा। इसके अलावा गुरुग्राम के चारों मॉनिटरिंग स्टेशनों पर भी हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई।
विज्ञापन


प्रदूषण पर काबू पाने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शहर की सड़कों पर उड़ती धूल और हवा में मौजूद प्रदूषण लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

डॉक्टरों के अनुसार, खराब हवा में लंबे समय तक रहने से खांसी, गले में जलन, आंखों में परेशानी और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। लोगों को सुबह और शाम के समय खुले में ज्यादा देर तक रहने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बाहर निकलते समय अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनें। सांस लेने में परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें