फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिले को जलभराव से बचाएंगे 247 एकड़ में बन रहे नए पार्क और तालाब

विज्ञापन
प्रधान सलाहकार डीएस ढैसी अ​धिकारियों की बैठक लेते। स्त्रोत- जीएमडीए
विज्ञापन
प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने अगले मानसून से पहले इनका विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में विकसित किए जा रहे 247 एकड़ के ग्रीन स्पेस में अब हरियाली के साथ जल संरक्षण और बाढ़ नियंत्रण के इंतजाम भी किए जाएंगे। इसके तहत पार्कों और खुली जगहों में जल निकाय (वाटर बॉडीज) और जल संचयन तालाब (वाटर रिटेंशन पॉन्ड) विकसित किए जाएंगे। इनका उद्देश्य बारिश के पानी को जमा करना और मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को कम करना है।
हरियाणा सरकार के शहरी विकास विभाग के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी ने बुधवार को परियोजना की समीक्षा करते हुए अगले मानसून से पहले इनका विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से शहर में 247 एकड़ क्षेत्र में शहर स्तरीय पार्कों और खुली जगहों का विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक में डीएस ढेसी ने कहा कि पार्कों और खुली जगहों का विकास केवल लैंडस्केपिंग और हरियाली तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इनमें बारिश के पानी के प्रबंधन और जल संरक्षण के टिकाऊ उपाय भी शामिल किए जाएं। इसके लिए जल निकाय और जल संचयन तालाब विकसित करने की योजना तैयार की जाए। इससे बारिश के पानी को एकत्रित कर जरूरत के अनुसार उपयोग किया जा सके। इससे शहर में जलभराव की समस्या कम करने में भी मदद मिलेगी। बैठक में निप्पॉन कोइ के प्रतिनिधियों ने बताया कि 247 एकड़ क्षेत्र के विकास के लिए व्यापक योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


जल संरक्षण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी
प्रधान सलाहकार ने जीएमडीए और एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पार्कों और खुली जगहों में वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) के ढांचे भी शामिल किए जाएं। इससे बारिश का पानी जमीन में पहुंचाकर भूजल स्तर बढ़ाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने दोनों विभागों को आपसी समन्वय से काम करने और अगले मानसून से पहले प्रस्तावित जल निकायों का विकास पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें