फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रतिभा, परंपरा और सकारात्मक ऊर्जा का संगम बना जिला युवा महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं ने कला, प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुुरुग्राम। जिला मुख्यालय पर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित इस महोत्सव में जिलेभर से आए प्रतिभावान युवाओं ने अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। लोकनृत्य, संगीत, नाटक, चित्रकला, माइम, पोस्टर मेकिंग और वादन जैसी विविध प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मुकेश शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि युवा महोत्सव केवल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच नहीं, बल्कि यह सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक एकता का प्रतीक है। कला समाज की आत्मा होती है। यह मनोरंजन के साथ समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ते हैं, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में अपनी रचनात्मक भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन


इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट सपना यादव भी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। राजकीय आईटीआई गुरुग्राम के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार, राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र मलिक, संदीप गर्ग, सुभाष चंद्र और सोनिका तक्षक ने किया। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखने लायक था और वातावरण देशभक्ति व सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। फोक सांग में प्रणवानंदा स्कूल प्रथम, अर्जुन नगर स्कूल द्वितीय, सेक्टर-14 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन


कविता लेखन में जानवी (हेलीमंडी) प्रथम, धनेश्वरी (राव लाल सिंह कॉलेज) द्वितीय, हिटलर सिंह (एसजीटी) तृतीय रहीं। कहानी लेखन में प्रिशा अरोड़ा (मानेसर) प्रथम, राहुल द्वितीय, भूमिका तृतीय स्थान पर रहे। पेंटिंग में अमन (आईटीआई) प्रथम, समीना (एलएस कॉलेज) द्वितीय, निष्ठाना तृतीय रहीं। साइंस मेला में आरकेकेएम सेक्टर-14 प्रथम, पॉलिटेक्निक मानेसर द्वितीय और सलवान पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें