फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 24 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
-अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर खेलने का मिलेगा मौका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से 24 मई को जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न निजी स्कूलों और फुटबॉल अकादमियों की 12 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन




आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजन लीग और नॉकआउट आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी पिछले कई दिनों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें