फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 29 को जिला स्तरीय किसान मेला खोड़ में होगा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। तिलहन फसल की सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान (आईईसी) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 29 अगस्त को जिला स्तरीय किसान मेला लगेगा। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-तिलहन योजना के तहत मेला सुबह 10 बजे गांव खोड़ स्थित नई चौपाल पाना मानावाल में आयोजित होगा। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी (ना.) पटौदी दिनेश मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक अनिल तंवर ने बताया कि मेले में तिलहन फसलों की वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक, सरकारी योजनाओं से प्राप्त होने वाले लाभ, उच्च उत्पादक किस्मों, बीज उत्पादन एवं संरक्षण उपायों के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की जाएगी। डीसी अजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित होने मेले में कृषि विभाग एवं सहायक संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल्स के माध्यम से किसानों को व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। उपनिदेशक ने जिले के सभी किसानों से आह्वान किया है कि मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर तिलहन उत्पादन में नवाचार एवं तकनीकी का लाभ उठाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें