फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगी जिला स्तरीय सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
-20 सितंबर को सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, राज्य प्रतियोगिता के लिए जिला टीमों का चयन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन जिला गुरुग्राम की ओर से हरियाणा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 20 सितंबर को सुबह नौ बजे ताऊ देवीलाल स्टेडियम में शुरू होगी। इसमें लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगे। प्रदर्शन के आधार पर जिला टीमों का चयन किया जाएगा, जो तीन और चार अक्तूबर को हिसार में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी का जिले का स्थायी निवासी होना जरूरी है। जूनियर वर्ग में एक दिसंबर 2006 के बाद जन्मे खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। लड़कों का वजन 75 और लड़कियों का 65 किलोग्राम से कम होना चाहिए। सब-जूनियर वर्ग में 31 दिसंबर 2010 के बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इस वर्ग में लड़कों का वजन 60 और लड़कियों का 55 किलोग्राम से कम निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को चार पासपोर्ट साइज फोटो, मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन साथ लाना होगा। दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां भी जमा करनी होंगी। अन्य प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता खेल चुके खिलाड़ियों को संबंधित प्रदेश की एनओसी देनी होगी। हरियाणा की ओर से खेलने के लिए एनओसी लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भी एनओसी प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें