फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रस्तावित आईएसबीटी साइट का जिला उपायुक्त ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
समय से काम पूरा करने का दिए गए निर्देश, शहर में बस सेवाओं की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई दिशा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सिही गांव में प्रस्तावित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के लिए चिन्हित भूमि का जिला उपायुक्त ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया, एसडीएम दर्शन यादव, एचएसआईआईडीसी और राजस्व विभाग के अधिकारी व गांव के नंबरदार राकेश दुआ मौजूद रहे।



सिही गांव में यह आईएसबीटी लगभग 15 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाना है। इसे दिल्ली के कश्मीरी गेट आईएसबीटी की तर्ज पर बनाए जाने की योजना है। इस टर्मिनल के निर्माण से शहर में बस सेवाओं की कनेक्टिविटी को नई दिशा मिलेगी और शहर में यातायात दबाव में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि वर्तमान में शहर के बीच स्थित पुराने बस अड्डे में यात्रियों व कर्मचारियों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है। बसों की लगातार आवाजाही से आसपास के क्षेत्रों में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस नए आईएसबीटी के निर्माण से न केवल यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी बल्कि बसों का संचालन भी अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग पर इस पर जल्द से जल्द अपना काम पूरा करें ताकि बस स्टैंड के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें