फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कॉर्पियो की छत पर खड़े होकर पटाखे चलाने मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही स्कॉर्पियो की छत पर खड़े होकर पटाखे चलाने पर संज्ञान लेते हुए बजघेड़ा थाने की पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बजघेड़ा गांव निवासी कपिल राणा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक से वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को बरामद किया है।
पूछताछ में आरोपी कपिल राणा ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी उसकी है। उसने अपने दोस्तों को यह गाड़ी दी थी, जिन्होंने लापरवाही से गाड़ी चलाने व छत पर खड़े होकर पटाखे छोड़ने की वारदात को अंजाम दिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में द्वारका एक्सप्रेसवे पर काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में तीन युवक मौजूद थे। दो युवक स्कॉर्पियो गाड़ी की छत पर खड़े होकर पटाखे चला रहे थे और एक युवक स्कॉर्पियो को चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि युवकों ने लापरवाही से स्कॉर्पियो गाड़ी चलाकर अपनी व दूसरों की जान जोखिम में डालने और चलती गाड़ी की छत पर खड़े होकर पटाखे चलाने की वारदात को अंजाम दिया। 23 अक्तूबर को बजघेड़ा थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें