फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला शतरंज प्रतियोगिता का आगाज, 425 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-57 स्थित पार्थ इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला शतरंज एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट राजपाल चौहान ने बताया कि इसमें अंडर-7, अंडर-13 और अंडर-19 वर्ग के लड़के और लड़कियां हिस्सा ले रहे हैं। इसमें गुरुग्राम के 425 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन कर्नल संजीव चोपड़ा, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन वत्स, पीयूष वत्स, प्रिंसिपल भावना अग्निहोत्री, एडवोकेट राजपाल चौहान, सुषमा चौहान और फीडे मास्टर प्रसंजीत दत्ता ने संयुक्त रूप से किया।

पहले दिन अंडर-7 लड़कों में रुद्र जैन, आदर्श रस्तोगी और अद्वय अग्रवाल ने 3 में से 3 अंक प्राप्त किए हैं। अंडर-7 लड़कियों में गिरिशा देस्वाल और आंशी साहू ने भी 3 में से 3 अंक हासिल किया है। अंडर-13 लड़कों में युवांश कौरा, निश्चय सिंह और ध्रुवांश सेठी 2 में से 2 अंक के साथ आगे रहे, जबकि अंडर-13 लड़कियों में हुनर कपूर और कशिका गोयल ने 2 में से 2 अंक लेकर बढ़त बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 लड़कों में अरहान जैन, निमय अग्रवाल और नमन खंडेलवाल आगे चल रहे हैं। वहीं अंडर-19 लड़कियों में श्रेया पिप्लानी, आयशा वाधवानी और शताक्षी देय 2 में से 2 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। आज भी कई मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें