फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वकीलों के समर्थन में जिला बार एसोसिएशन ने बंद किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो आज से शुरू होगी हड़ताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। पुन्हाना में वकीलों और नायब तहसीलदार के विवाद में अब जिला बार एसोसिएशन की भी एंट्री हो गई है। पुन्हाना बार के वकीलों के समर्थन में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड कर दिया व इस मामले में उचित कार्रवाई न होने पर बृहस्पतिवार को हड़ताल करने की भी चेतावनी दी है। जिला बार एसोसिएशन ने बुधवार को एक बैठक की, जिसकी अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान मकसूद खान ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नायब तहसीलदार पुन्हाना के वकीलों के साथ किए गए दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया है कि अगर नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पुन्हाना शहर में उसके खिलाफ रोष मार्च भी निकाला जाएगा। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मकसूद खान, सचिव मोहम्मद साहून खान, उपप्रधान मोहम्मद इमरान खान की तरफ से पारित प्रस्ताव में नायब तहसीलदार पर पुन्हाना बार के वकीलों के साथ दुर्व्यवहार करने न तहसील में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। वहीं, प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है कि यदि नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सभी तारीख आगे बढ़ी : जिन मामलों की बुधवार को जिला अदालत में सुनवाई होनी थी, जिला बार एसोसिएशन के वर्क सस्पेंड के कारण सभी में आगामी तारीख दी गई। तारीख पर आए लोगों को इसके कारण परेशान होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें