फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला बार एसोसिशन का चुनाव 15 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व दो दिसंबर को नामांकन, चार को छंटनी, पांच दिसंबर को लिए जा सकेंगे नामांकन पत्र वापस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव 15 दिसंबर को होंगे। जिसके लिए चुनाव अधिकारी की व्यवस्था जिला बार ने की है। एक व दो दिसंबर को उम्मीदवार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
जिला बार एसोसिएशन ने चुनाव कराने के लिए चुनाव कमेटी का गठन वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह राघव के नेतृत्व में किया हुआ है। जिला बार के विभिन्न पदों के संभावित उम्मीदवार पिछले कई माह से अपने जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। बृहस्पतिवार को को जिला बार एसोसिएशन ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार एक और दो दिसंबर को उम्मीदवार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। चार दिसंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। पांच दिसंबर को नामांकन पत्र वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिस लेने के बाद उक्त पदों के लिए उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान पद के उम्मीदवारों को जमानत राशि के रूप में 50 हजार रुपये, उपाध्यक्ष के लिए 20 हजार, सचिव पद के लिए 30 हजार, संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवारों को 10 हजार रुपये की धनराशि बार एसोसिएशन के पास जमा करनी होगी। यह जमानत राशि वापिस नहीं की जाएगी। चुनाव कमेटी ने अधिवक्ताओं की मतदाता सूची को अंतिम रूप भी दे दिया है। चुनाव में 4839 अधिवक्ता मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें