फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 25 से 28 अप्रैल तक जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन 25 से 28 अप्रैल तक सेक्टर-64 स्थित ड्यूस स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरीना में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 आयोजित करेगा।
विज्ञापन



इस प्रतियोगिता में अंडर-11 से अंडर-19 के पुरुष वर्ग, महिला वर्ग और मिक्स्ड डबल्स की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। सभी मुकाबले बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के नियमानुसार नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे।
विज्ञापन


जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव एसके जटराणा ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 21 अप्रैल तक प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं और केवल प्री-पेड एंट्री ही मान्य होगी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता राज्य स्तरीय चयन के लिए महत्वपूर्ण आधार साबित होगी। उन्होंने आगे कहा कि जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। हम अधिक से अधिक खिलाड़ियों से भाग लेने की अपील करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें