फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब श्रेणी में जिले की हवा, एक्यूआई 207 रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले की हवा लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा इसमें 159 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे जिले को मामूली राहत मिली है। हालांकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सूचकांक के अनुसार अभी भी जिले की हवा खराब श्रेणी में हैं।
विज्ञापन

वहीं एनसीआर में फरीदाबाद का एक्यूआई 201, गाजियाबाद में 336, ग्रेटर नोएडा में 321, दिल्ली में 283 और गुरुग्राम में 207 दर्ज किया गया। जिले के केंद्रों में ग्वाल पहाड़ी की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। ग्वाल पहाड़ी का एक्यूआई 210, विकास सदन का एक्यूआई 208, सेक्टर-51 का क्यूआई 195, टेरीग्राम का एक्यूआई 176 दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा
बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया। सुबह से ही शीतलहर चलने से ठिठुरन बढ़ी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें