फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नमस्ते, मैं साबुन हूं, मेरे साथ बार-बार हाथ धोएं, हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ने में सक्षम हैं...' कोरोना से बचाव का संदेश

Sun, 28 Feb 2021 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा जारी पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नमस्ते, मैं साबुन हूं, पानी का उपयोग करते हुए मेरे साथ बार-बार हाथ धोएं, हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ने में सक्षम हैं...  कुछ इस तरह इमोजी के पोस्टर के साथ अब जिला प्रशासन गुरुग्रामवासियों को कोरोना के प्रति सचेत कर रहा है। जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन


 दरअसल, जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ाई गई है। हर दिन 30 से ज्यादा मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। सोशल मीडिया पर खास अंदाज में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसमें कोरोना संक्रमण की गंभीरता को समझते हुए साबुन खुद से बार-बार हाथ धोने के लिए सतर्क करता है। 

इसी कड़ी में सैनिटाइजर कहता है कि नमस्ते, मैं अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर हूं... जब आपके पास साबुन और पानी उपलब्ध नहीं हो तो मेरा उपयोग कर सकते हैं। इसमें लोगों को घर पर बने मास्क के दोबारा इस्तेमाल से पहले हर दिन धोने के लिए कहा जा रहा है। साथ ही मास्क से नाक और मुंह को ढंकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इन दिनों लोग चालान से बचने के लिए मास्क को ठुड्डी में फंसाकर घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से लोगों को हर दिन जागरूक करने का प्रयास कर रहा है। इस दौरान हर दिन दो फोटो संदेशों के माध्यम से संक्रमण से बचाव के लिए अनुकूल व्यवहारों का पालन करने और खुद को व दूसरों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें