फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन उतरा मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी ने शहर में जलभराव के प्रमुख स्थानों का दौरा कर दिए जरूरी दिशानिर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। बरसात में शहर में जलभराव एक प्रमुख समस्या है। हर वर्ष नगर परिषद द्वारा जलभराव से निपटने के लिए बड़े-बडे़ दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कार्य न होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए मंगलवार को एडीसी ने शहर के प्रमुख जलभराव के केंद्रों का दौरा किया और उसे लेकर नगरपरिषद प्रशासन के साथ विस्तृत चर्चा की और इससे निपटने के लिए निर्देश दिए।
बता दें कि नूंह शहर में वाईएमडी कॉलेज, पुराना डीसी ऑफिस, महिला थाना, डाकघर, रेस्ट हाऊस समेत शहर के अनेक स्थानों पर जलभराव हो जाता है। इसके कारण जहां सरकारी कार्यालयों में जाना मुश्किल हो जाता है, वहीं मच्छरों के पनपने व बीमारियों के फैलने का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन

एडीसी ने किया निरीक्षण : शहर में बरसात से जलभराव की स्थिति से निपटने और जल्द से जल्द पानी निकासी के प्रबंध सुनिश्चित करने को लेकर मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर अब तक किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने तावडू बाईपास, होडल रोड, तावडू रोड, नूंह शहर के वार्ड नंबर 1, 2, 11 व 12 सहित पुराने दिल्ली-अलवर रोड पर चल रहे कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नालों का निरीक्षण करते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त सुशील कुमार, ईओ अरुण नांदल व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अतिरिक्त ने अधिकारियों को बरसाती पानी की निकासी के नालों की भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पलड़ी रोड के दोनों तरफ व वार्ड-12 के तालाब के पानी को निकालने के लिए पाइपलाइन बिछाकर बुधवार को पानी की निकासी शुरू कर दी जाएगी। इस पानी को मैन सीवरलाइन से जोड़कर शहर के बाहर फेंका जाएगा। इसके साथ ही शहर में बरसात से संभावित जलभराव वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखी जाएगी। अगर पानी निकासी के लिए पंप आदि की व्यवस्था करनी है तो इसकी तैयारी भी पहले ही रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी परिस्थिति में शहर में इस बार जलभराव नहीं होने दिया जाएगा। -प्रदीप मलिक, एडीसी नूंह।
फोटो: नूंह शहर में जलभराव के स्थानों का निरीक्षण करते एडीसी प्रदीप मलिक व अन्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें