फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों के भेष में राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन युवक धरे

विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में किन्नर बनकर लूट के आरोपी - अमर उजाला - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
किन्नरों के भेष में राहगीरों से लूटपाट करने वाले तीन युवक धरे
विज्ञापन

- सरहौल टोल प्लाजा के पास शनिवार रात को चालक और हेल्पर से की थी वारदात
गुरुग्राम। उद्योग विहार पुलिस ने किन्नरों की वेशभूषा धारण कर लोगों के साथ छीना झपटी की वारदात करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने आधा दर्जन वारदातों को कबूला है। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जिसमें कई और वारदातों का खुलासा हो सकता है।
उद्योग विहार पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को यूपी के मैनपुरी निवासी चालक मुकेश सिंह अपने हेल्पर शिवेक सिंह के साथ अन्य चालक से दो हजार रुपये लेकर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे सरहौल टोल प्लाजा के पास दोनों युवक खड़े हुए थे। इतने में पेड़ के पास से तीन महिलाएं निकलकर आई और उन्हें पकड़ लिया। उन्हें डरा धमकाकर जेब में रखे दो हजार रुपये छीनकर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची उद्योग विहार थाना पुलिस की टीम ने जांच की जिसमें पाया गया कि कई युवक यहां पर किन्नरों के भेष में राहगीरों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम देते है। देर रात को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को दबोचा। जिनकी पहचान यूपी बहराइच निवासी राहुल, यूपी घौसी के गांव कामरौली निवासी सचिन उर्फ शशि व यूपी फिरोजाबाद निवासी रिंकू उर्फ रिंकी के रूप में हुई। तीनों कापसहेड़ा और डूंडाहेड़ा में किराये पर रहते है। आरोपियों से पूछताछ में बताया कि रात के समय यहां से गुजरने वाले राहगीरों से किन्नरों के भेष में लूटपाट करते है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें