फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: क्षेत्र की समस्याओं के समाधान पर हुई चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद की मासिक बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला परिषद की मासिक बैठक मंगलवार को सिविल लाइन स्थित जॉन हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरपर्सन दीपाली चौधरी ने की। इसमें जिले के सभी 10 पार्षदों सहित विभिन्न विभागों के 24 अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की विभिन्न समस्याएं उठाईं। वहीं, अधिकारियों ने उनके समाधान और भविष्य की कार्य योजना पर चर्चा की। जिला परिषद चेयरपर्सन दीपाली चौधरी और सीईओ सुमित कुमार (एचसीएस) ने पार्षदों को संबोधित करते हुए विकास कार्यों में समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एससीईआरटी के डाइट से अरुण कुमार राघव, राम किशन वत्स, कनिका भारद्वाज और रश्मि पवार भी शामिल हुए। उनका उद्देश्य डाइट डीआरयू विंग के तहत जिला परिषद की कार्यप्रणाली और कार्यवाही को समझते हुए एक स्क्रिप्ट तैयार करना है, ताकि स्कूल, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर विद्यार्थियों को परिषद की कार्यवाही को समझने, पढ़ने और मंचन करने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें