फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समरसता व कुरीति उन्मूलन पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी में आयोजित हुई आरएसएस की सामाजिक सद्भाव बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पटौदी स्थित डीके स्कूल में सामाजिक नेतृत्व की सद्भाव बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों/ बिरादरियों में आत्मीय भाव पैदा करना और आपसी समझ व सम्मान को बढ़ाना था।
बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत संपर्क प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा प्रांत प्रदीप ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाज में समरसता का भाव जगाना और सामाजिक कुरीतियों को पहचानकर उन्हें दूर करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है व भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर चलना होगा। बैठक में समाज की मुख्य रूप से समस्याएं नशा वृत्ति, दहेज प्रथा, जातिगत भेदभाव, जुआ-सट्टा, महंगाई व कालाबाजारी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, पर्यावरण की अनदेखी, लव जिहाद व पारिवारिक विघटन पर गंभीर चिंतन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन कुरीतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सामाजिक जागरूकता और सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक है। बैठक में सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया कि पटौदी क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव, समरसता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम का संयोजन संयोजक प्रकाश सैनी, सह संयोजक जितेंद्र व सुभाष यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्कूल संचालक एडवोकेट दिनेश जोशी, लवकेश गुप्ता, रंजीत चौहान, भारत जेलदार, पूर्व चेयरमैन जगदीश सिंह, हंसराज सपडा, श्रीपाल चौहान, सुरेन्द्र गर्ग, ईश्वर सिंह, गजराज यादव, संतलाल शर्मा, भूषण शर्मा, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें