फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षकों की पदोन्नति को लेकर शिक्षा निदेशालय सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को 3 दिन के अंदर सूचना भेजने का आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी व सीएंडवी शिक्षकों को टीजीटी म्यूजिक, आर्ट और शारीरिक शिक्षा के पदों पर पदोन्नति देने से संबंधित मामलों को लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) को अंतिम निर्देश दिए हैं। इसके लिए जारी पत्र में अधिकारियों को तीन दिन के भीतर संबंधित सूचना और अंडरटेकिंग भेजने का आदेश दिया गया है।

जारी निर्देश में बताया गया है कि जो शिक्षक पदोन्नति नहीं लेना चाहते हैं, उनसे सहमति और शपथ पत्र निदेशालय को भेजना होगा। वहीं, पदोन्नति के लिए पात्र किसी भी शिक्षक का मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के लिए पात्र किसी शिक्षक का नाम भी छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निदेशालय ने पत्र में कहा है कि इस संबंध में पहले भी कई बार लिखित निर्देश जारी करने के साथ मौखिक रूप से सूचना मांगी गई थी, लेकिन अब तक अपेक्षित सूचना और अंडरटेकिंग प्राप्त नहीं हुई है। निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अवधि में आवश्यक कार्रवाई नहीं करने वाले डीईईओ को भविष्य में होने वाली अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें